Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:151 परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की निगरानी में 50375 छात्र देंगे हिंदी का एग्जाम

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 191 परीक्षा केंद्रों पर आज 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 50375 परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले छात्रों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। गोंडा को अति संवेदनशील जिले की श्रेणी में घोषित किया गया है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और 8:30 बजे तक उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने 17 थानाध्यक्ष, दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारियों और 500 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर यूपी एसटीएफ और स्थानीय एलआईयू विभाग भी नजर रख रहा है। जिला प्रशासन ने 14 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और तीन को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है, जहां अतिरिक्त निगरानी की जा रही है। इस बार परीक्षा ड्यूटी में लगे 4700 कक्ष निरीक्षकों को पहली बार क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि आज से हमारे यहां सबसे बड़ी परीक्षा शुरू हो रही है। 12 मार्च तक यह परीक्षा चलेगी और सकुशल नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर तत्काल जिम्मेदारी तय करके बिना किसी लापरवाही के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में UGC बिल के विरोध में पोस्टर:प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग, 'यूपी तुमसे बैर नहीं' के नारे
    Next Article
    गोरखपुर में राणी सती दादी का भव्य कीर्तन:भजनों में लीन हुए भक्त, ज्योत जलाकर लिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment