Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्‌ढे में उतरकर सपा नेता का प्रदर्शन:बोले-हिन्दू - मुस्लिम करके शहर का क्या हाल बना दिया, खुद भरवाया सड़क का गड्‌ढा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में सड़कों की बदहाली और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के खिलाफ जाजमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अखलास अहमद उर्फ सोनू ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने जाजमऊ की वीआईपी रोड पर करीब छह फीट गहरे गड्ढे में उतरकर 30 मिनट तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भी उनकी इस समस्या का अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम की बात करके शहर को नरक बना दिया है। नगर निगम और जल निगम समेत सभी विभागों के जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने खुद ही 12 हजार रुपए खर्च करके गड्‌ढे को ठीक कराया। सर्किट हाउस जाने वाली वीआईपी रोड पर हुआ था गड्‌ढा जाजमऊ से सर्किट हाउस जाने वाली वीआईपी रोड पर पुरानी चुंगी के पास यह छह फीट गहरा गड्ढा पिछले चार महीने से बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस गड्ढे के कारण आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलट रहे थे। कई राहगीर भी इसकी वजह से घायल हो चुके थे। इसी समस्या के चलते अखलास अहमद शनिवार को गड्ढे में उतरे और करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान गड्ढे से निकल रही गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। इसके बावजूद उन्होंने पीछे हटने के बजाय गड्ढा खुद भरवाने का फैसला किया। अखलास के अनुसार, उन्होंने शनिवार रात से रविवार सुबह सात बजे तक करीब 12 हजार रुपये खर्च किए। उन्होंने गड्ढे में दो ट्रॉली मिट्टी डलवाई और फिर सीमेंट व मौरंग से सड़क का प्लास्टर कराया। उनका कहना है कि अब राहगीरों को राहत मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बारिश के बाद सीएम ग्रिड योजना बनी मुसीबत:निर्माणाधीन सड़कों पर कीचड़, गड्ढों में भरा पानी; बाइक सवार चोटिल
    Next Article
    श्रावस्ती के आशुतोष कुमार को गौरव सम्मान मिला:उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए वाराणसी में सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment