Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे:फतेहपुर में बाढ़ का अलर्ट, नाव और राहत टीमें तैनात

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के फतेहपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। देवमई विकासखंड की अभयपुर और गलाथा ग्राम पंचायतों में गंगा का पानी खतरे के निशान के बहुत करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ दो सेंटीमीटर नीचे दर्ज हुआ। जलस्तर बढ़ने की खबर से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है। जिला आपदा अधिकारी कृष्ण कुमार के मुताबिक, भिटौरा घाट पर गंगा के लिए खतरे का निशान 100.86 मीटर तय है। गुरुवार शाम को नदी का जलस्तर 100.84 मीटर दर्ज हुआ। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बिंदकी फार्म और सुन्दहा घाट पर दो नावों के साथ चार नाविकों को तैनात किया है। किसी भी इमरजेंसी में ग्रामीणों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के लिए नावों का इंतजाम किया गया है। बिंदकी तहसील में एक कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया गया है। फील्ड में लगातार निगरानी हो रही है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में पहले से बने राहत कैंपों की साफ-सफाई करा दी गई है। संबंधित विभागों को जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ वाले इलाकों में तैनात सभी लेखपालों को गंगा के जलस्तर और ग्रामीणों के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। प्रशासनिक टीमें इलाके में मौजूद रहकर हालात का जायजा ले रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बादल छाए, बीच-बीच में निकल रही धूप:दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, शाम को फिर बारिश के आसार
    Next Article
    गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदू से 6 सेमी ऊपर पहुंचा:कानपुर के कटरी किनारे गांवों में घुसा पानी, बैराज से 4,17,201 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment