Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बादल छाए, बीच-बीच में निकल रही धूप:दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, शाम को फिर बारिश के आसार

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में धूप खिली हुई है। हालांकि, तेज हवाओं के चलते मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था। शुक्रवार सुबह बारिश थमने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन आसमान में अब भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शाम तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मौसम कुछ समय के लिए साफ रहने के बाद एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। शाम तक आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह से तेज हवाएं भी चल रही हैं, हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को अगले कुछ घंटों में फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने अवैध पिस्टल से की हवाई फायरिंग:प्रतापगढ़ में पिस्टल लहराकर किए 2-3 राउंड फायर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गंगा खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे:फतेहपुर में बाढ़ का अलर्ट, नाव और राहत टीमें तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment