Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज रूट डायवर्जन:स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद से आज यानी 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भारी और व्यावसायिक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था 14 अगस्त रात 8 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि आज दिल्ली जाने से बचें और जरूरी होने पर तय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इन रास्तों से दिल्ली नहीं जा सकेंगे व्यावसायिक वाहन एनएच-9/यूपी गेट: हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। डाबर तिराहा-महाराजपुर: सभी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। मोहननगर-सीमापुरी: व्यावसायिक वाहनों की दिल्ली एंट्री पर रोक रहेगी। भोपुरा बॉर्डर: सभी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोनी बॉर्डर: व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी। मेरठ और गाजियाबाद की ओर भी रोक मेरठ के काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक रहेगी। भोजपुर एंट्री, आईएमएस कॉलेज और आईपीईएम कॉलेज एंट्री प्वाइंट से दिल्ली की ओर इन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुस्ता-खजूरी मार्ग से दिल्ली जाने वाले व्यावसायिक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। सूर्यनगर बॉर्डर से दिल्ली की ओर सभी हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा डायवर्जन डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने वाहन चालकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। वाहन चालक डायवर्जन प्लान के अनुसार ही सफर करें और अनावश्यक रूप से दिल्ली की ओर जाने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मेरठ:चौराहों से मेट्रो स्टेशन तक दिखा आजादी का रंग, तस्वीरों में देखिए
    Next Article
    घाटमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह:तहसील सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण, हर तरफ देश भक्ति गीतों की गूंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment