Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह:तहसील सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण, हर तरफ देश भक्ति गीतों की गूंज

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिविल जज जूनियर डिविजन, तहसील, ब्लॉक, थाने में समय पर ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। इस दौरान यहां पर सभी ने तिरंगे को सलामी दी। घाटमपुर में लोगों ने अपने-अपने घरों में झंडे लगाए हैं। इससे नगर केसरिया के रूप में रंगा गया है। धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस घाटमपुर नगर स्थित तहसील परिसर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान यहां पर मौजूद तहसील कर्मियों को अपना काम निष्पक्ष रूप से करने की शपथ दिलाई। घाटमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद यहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को घाटमपुर थाने में इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई है। घाटमपुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ के द्वारा ध्वजारोहण हुआ। नगर पालिका में ईओ महेंद्र कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। घाटमपुर ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। घाटमपुर स्थित सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन के सिविल धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कोर्ट परिसर में ध्वजारोहण किया। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के साढ थाने में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा व सजेती थाने में थानाध्क्ष नीरज भारती के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बिधनू थाने में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने झंडारोहण किया। रेऊना में अनुज राजपूत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तहसील क्षेत्र में इन जगहों पर हुआ ध्वजारोण भीतरगांव क्षेत्र के विभिन्न सरकारी दफ्तरों, पंचायत भवनों, सहकारी समितियों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी कार्यालय, भीतरगांव पुलिस चौकी में नियत समयानुसार ध्वजारोहण संम्पन्न हुआ। पतारा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, पंचायत भवन, राष्ट्रगीतों से गूंज उठा वही पतारा कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय, बीआरसी कार्यालय, सहकारी समिति, पशु चिकित्सालय, समुदायिक स्वाथ्य केन्द्र, पतारा पुलिस चौकी में नियत समयानुसार ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद हर तरफ राष्ट्रगीत की धुन गूंज उठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज रूट डायवर्जन:स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में गैंगस्टर की 1.92 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क:5 साथियों संग पकड़ा गया, महाकुंभ, राम मंदिर इलाके में चोरी करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment