Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कांस्टेबल की मौत:समरसेबल का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगा, छुट्टी लेकर घर आया था

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के ढोंढा गांव में छुट्टी पर घर आए यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे को साथ लेकर बांदा लौटने की तैयारी में थे। सोमवार को घर में समरसेबल का कनेक्शन जोड़ते समय उन्हें तेज करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बांदा पुलिस लाइन में थे तैनात ढोंढा गांव निवासी 28 वर्षीय रूपेंद्र, प्रदीप कुमार के बेटे थे और बांदा पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2020 में यूपी पुलिस की नौकरी जॉइन की थी। वर्ष 2018 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। मां और छोटे भाई की देखभाल के लिए वह अक्सर छुट्टी लेकर गांव आते थे। पत्नी और बेटे को साथ ले जाने आए थे रूपेंद्र की शादी वर्ष 2023 में पूजा से हुई थी। उनका चार महीने का बेटा नैत्विक है। बेटे के छोटे होने के कारण पत्नी गांव में ही रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, रूपेंद्र 3 जुलाई को गांव आए थे और 7 जुलाई को पत्नी व बेटे को साथ लेकर बांदा लौटने वाले थे। पानी की समस्या दूर करने के लिए लगवाई थी समरसेबल छोटे भाई अकलेंद्र ने बताया कि घर में लंबे समय से पानी की परेशानी थी। इसी वजह से सोमवार को प्लंबर बुलाकर बोरवेल में समरसेबल डलवाई गई। रूपेंद्र को बिजली का काम भी आता था, इसलिए वह खुद ही समरसेबल का बिजली कनेक्शन जोड़ने लगे। कनेक्शन जोड़ते समय लगा करंट परिजनों के मुताबिक, जिस कमरे में समरसेबल का कनेक्शन किया जा रहा था, वहीं इन्वर्टर भी रखा था। अकलेंद्र का कहना है कि इन्वर्टर से करंट उतरने के कारण रूपेंद्र उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जोर से चीखे और जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर पत्नी और मां कमरे में पहुंचीं तो वह अचेत पड़े थे। इलाज के दौरान हुई मौत परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रूपेंद्र की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। चार महीने के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और छोटे भाई समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बारिश:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल छाएं, टेम्प्रेचर 25°C
    Next Article
    एनएचएम घोटाले पर बढ़ा सियासी दबाव:बलरामपुर में10 विधायकों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment