Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में डीसीपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण:ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, एक दिन पहले कांवड़ियों ने मुस्लिम युवक को पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे डीसीपी धवल जायसवाल ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कांवड़ियों को पहले मिलेगा रास्ता निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निर्धारित शिफ्ट पूरी होने तक निभाएं। जहां भी कांवड़ियों का जत्था दिखाई दे, वहां पहले उन्हें सुरक्षित रास्ता दिलाया जाए। कट, तिराहों और चौराहों पर आवश्यकतानुसार यातायात रोककर कांवड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। यह निरीक्षण गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित होने के बाद हुए विवाद की घटना के अगले दिन किया गया। वन-वे व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग डीसीपी धवल जायसवाल, जिनके पास फिलहाल सिटी और ट्रांस हिंडन जोन का भी प्रभार है, ने विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि रात की ड्यूटी के दौरान कोई पुलिसकर्मी सोता मिला तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। रात्रि ड्यूटी की निगरानी के लिए एक एसीपी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना भी मौजूद रहे। 4800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में सुरक्षा के लिए कुल 4800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने भी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। रात्रि ड्यूटी के लिए अलग से पुलिस बल लगाया जाएगा, जबकि पैरामिलिट्री और पीएसी की तीन कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था एवं यातायात) राजकरन नैयर ने बताया कि जिले में तीन कंपनियां सशस्त्र बल की रहेंगी। इसके अलावा करीब 4500 पुलिसकर्मी, जिनमें 600 ट्रैफिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे। हर 500 मीटर पर सीसीटीवी से निगरानी कांवड़ मार्ग पर हर 500 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी शिविर कैमरों की निगरानी में रहेंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार और शिवरात्रि पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डायवर्जन व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी 12-12 घंटे की शिफ्ट में होगी। सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग सेल सक्रिय कर दी गई है। किसी भी तरह की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा से जुड़े आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ:मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया उद्घाटन, बोले- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
    Next Article
    कोचिंग संचालक पर छात्रों से हमला कराने का आरोप:कौशांबी में 4 नामजद समेत अज्ञात पर FIR, मंदिर में घुसकर मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment