Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाई:परिवार बोला- नौकरी चली गई थी, आर्थिक तंगी के चलते तनाव में रहते थे

    43 minutes ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास चौहान ने आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित फ्लैट में उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद से आर्थिक तंगी चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते आत्महत्या कर ली हो। पुलिस जांच कर रही है। परिवार के सोने के बाद उठाया कदम विकास मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले थे। वह पत्नी, छह साल के बच्चे और मां के साथ आदित्य वर्ल्ड सिटी के एपाइंटमेंट टावर में रहते थे। शनिवार रात परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। रात करीब 1 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई महीने से नौकरी नहीं थी पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों और परिचितों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि विकास की नौकरी कुछ समय पहले चली गई थी। इसके बाद से वह आर्थिक परेशानी और तनाव से गुजर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इसी आर्थिक परेशानी के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवाओं को लुभा रहा लग्जरी रियल स्टेट:मेरठ सहित वेस्ट यूपी में डवलपमेंट प्रोजेक्ट के कारण बढ़ा लिविंग स्टेंडर्ड
    Next Article
    मेरठ की राजकीय हाईस्कूल शिक्षिका शीतल देवल होंगी सम्मानित:इंडिया बेस्ट टीचर अवॉर्ड के लिए चयनित, नई दिल्ली में 3 से 5 सितंबर तक होगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment