Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवाओं को लुभा रहा लग्जरी रियल स्टेट:मेरठ सहित वेस्ट यूपी में डवलपमेंट प्रोजेक्ट के कारण बढ़ा लिविंग स्टेंडर्ड

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ सहित पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर में युवाओं को अब लग्जरी रियल स्टेट लुभा रहा है। यहां रियल स्टेट डवलपर्स के पास हाई लिविंग स्टेंडर्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट की मांग सबसे ज्यादा आ रही है। युवा खरीदार अब घर को सिर्फ रहने की जरूरत के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि बेहतर जीवनशैली, वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में धन सृजन के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में भी देख रहे हैं। इन्हीं विषयों पर शनिवार को रियल स्टेट डवलपर्स ने आनलाइन मीटिंग कर अपने विचार रखे। नए लिविंग थॉट्स पर ये बोले कारोबारी . जीवाईजीवाई ग्रुप के नवनीत डी ने कहा युवा निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव वाले अन्य विकल्पों की तुलना में रियल एस्टेट को अपेक्षाकृत लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं। यही वजह है कि कीमतों में तेजी के बावजूद हाई-एंड रियल एस्टेट युवा खरीदारों की पसंद बना हुआ है। . निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग बोले “बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतें युवा और समृद्ध भारतीयों को प्रीमियम रियल एस्टेट से दूर नहीं कर रही हैं, बल्कि वे निवेश को लेकर ज्यादा चयनात्मक हो रहे हैं। मिलेनियल्स अब लग्जरी कमर्शियल प्रॉपर्टी को सिर्फ रियल एस्टेट नहीं, बल्कि वेल्थ क्रिएशन, रेंटल इनकम और लॉन्ग टर्म कैपिटल अप्रिसिएशन के अवसर के रूप में देख रहे हैं। . आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग ने कहा कि “ युवा खरीदारों के लिए घर का मतलब अब सिर्फ चार दीवारें नहीं रह गया है। सुरक्षा, बेहतर वातावरण, क्लब, जिम, पार्क और अन्य आधुनिक सुविधाएं उनके खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर रही हैं। . केबी ग्रुप के संस्थापक राकेश सिंघल ने कहा कि “मिलेनियल्स अब प्रॉपर्टी खरीदते समय केवल आज की कीमत नहीं देखते, बल्कि अगले 10 से 15 वर्षों की संभावनाओं का भी आकलन करते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे इलाके और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उनके निवेश के फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं। . एआईजीआईएन के सीएमडी राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट विकसित हो रहे हैं और इन क्षेत्रों के आस-पास युवा निवेशक वर्तमान जरूरतों से आगे भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए प्रॉपर्टी खरीद रहे है जहां जीवनशैली और निवेश पर रिटर्न मायने रखता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप:मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिजनों से की मुलाकात
    Next Article
    गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाई:परिवार बोला- नौकरी चली गई थी, आर्थिक तंगी के चलते तनाव में रहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment