Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला उपनगर में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपी, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोला उपनगर में एक निजी प्रसव केंद्र पर डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दिगर गांव निवासी लाली देवी (28), पत्नी रमेश गौड़, को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें गोला थाने के पास स्थित एक निजी आवास पर ले गए, जहां एक महिला द्वारा प्रसव कराया जाता है। यहीं पर डिलीवरी हुई और नवजात शिशु स्वस्थ बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया- कि प्रसव के बाद लाली देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रात करीब 1 बजे गोला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर भेज दिया गया। परिजनों ने कहा- इलाज में लापरवाही हुआ मृतका की बड़ी बहन सविता गौड़ ने आरोप लगाया है कि लाली देवी की तबीयत अत्यधिक खराब होने के बावजूद सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जो घोर लापरवाही का मामला है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर ने बताया- सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने के बाद वे संबंधित मेडिकल स्टोर और उसके पीछे बने मकान पर जांच के लिए गए थे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा मौके पर जाकर विस्तृत जांच करेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अमित जायसवाल ने कहा- यह मामला हमारें संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि बिना वैध कागजात के प्रसव कराया गया था। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूनानी वर्ल्ड डे पर लगा मेडिकल कैम्प:250 लोगों को मुफ्त इलाज मिला, यूनानी चिकित्सा पर भरोसा बढ़ा
    Next Article
    'राहुल संसद में देश को भ्रमित कर रहे':कानपुर में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान, गौरव भाटिया बोले-अखिलेश बिना पढ़े बजट को खराब बता रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment