Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में यूनानी वर्ल्ड डे पर लगा मेडिकल कैम्प:250 लोगों को मुफ्त इलाज मिला, यूनानी चिकित्सा पर भरोसा बढ़ा

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वर्ल्ड यूनानी दिवस पर स्किल इंडिया ट्रस्ट (SIT) और नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क यूनानी मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर ऑफ यूनानी प्रो.जमाल अख्तर , डॉ. अरशद जमाल लारी शामिल हुए। कैंप में आने वाली मरीजों को मुफ्त जांच और दवाई उपलब्ध कराई गई। यूनानी एक प्राचीन पद्धति डाक्टर अरशद ने कहा हर साल 11 फरवरी को मशहूर यूनानी विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान की पैदाइश के उपलक्ष्य में वर्ल्ड यूनानी डे मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य है यूनानी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, प्रभावशीलता और उपलब्ध सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि यूनानी चिकित्सा (Tibb-e-Unani) एक प्राचीन पारंपरिक उपचार पद्धति है जो इसकी उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस में हुई थी और बाद में इसे फारसी-अरबी विद्वानों द्वारा विकसित किया गया। विभिन्न मरीजों को मिला इलाज अरशद जमाल लारी ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति पर भरोसा कायम है। मौजूदा समय में तमाम गंभीर बीमारियों के इलाज बेहद आसानी से उपलब्ध है। इन्होंने बताया कि मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में लिवर, हृदय, चर्म, गठिया, खांसी, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज पहुंचे जिन्हें उपचार के साथ स्वस्थ रहने के लिए गाइडेंस भी दी गई । यूनानी चिकित्सा पद्धति समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 250 मरीज कैंप में पहुंचे कैम्प में मेडिकल ऑफिसर डॉ.एहसान रऊफ , डॉ. सबा फ़ातिमा डॉ. सरताज आलम, डॉ. अतीक, डॉ. नाज़िर अब्बास, डॉ. अदनान अज़ीज़, डॉ. मुजीब अहमद, डॉ. अबरार अंसारी, समेत एक दर्जन से अधिक डाक्टर मौजूद रहे । आयोजकों ने बताया कि 250 से अधिक मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में नशीली दवाओं के कारोबार में मेडिकल एजेंसी सील:रिकॉर्ड में हेराफेरी, तीन दवाओं के सैंपल जांच को भेजे
    Next Article
    गोला उपनगर में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपी, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment