Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं, VIDEO:माथा टेकने से पहले दोनों में बहस, एक ने दूसरी को थप्पड़ मारे, फिर भाग निकली

    8 hours ago

    1

    0

    अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। इसके बाद एक बहन इस कदर गुस्से में आई कि उसने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें रोका। हंगामा और भीड़ देखकर थप्पड़ मारने वाली बहन वहां से भाग निकली। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए वीडियो में दिख रहे आसपास के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हैं। लड़का काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है। इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं। पढ़िए, क्या है पूरा मामला पुलिस की जांच के मुताबिक यह घटना गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। मामला शनिवार शाम करीब 6 बजे का है। दोनों लड़कियां अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने साथ आईं थी। हालांकि गेट के पास ही उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस बोली- दोनों नाबालिग, कहासुनी के बाद मारपीट हुई कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ---------- ये खबरें भी पढ़ें… गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई, 2 सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़े; मोबाइल चोरी की जांच कर रहे थे अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर जांच के दौरान 2 युवकों के पासे से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया है। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर) गोल्डन टेंपल में निक्कर पहने विदेशी कपल को रोका, सिख बोला- पूरे कपड़े पहनकर आओ अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। सिख ने उन्हें गेट पर रोका और नियमों के बारे में बताया। सिख ने बताया कि निक्कर पहनकर अंदर जाना मना है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड ने किया नाबालिग गर्लफ्रेंड को किडनैप:लुधियाना में बहन को रोते हुए वीडियो भेजा, बोली- मुझे ले जाओ; इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी
    Next Article
    पंजाब में परिवार ने जहर क्यों निगला:मजार पर ₹55 लाख की कसम, SHO की धमकी; जज के सामने जिंदा बची पत्नी ने खोला हर राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment