Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में परिवार ने जहर क्यों निगला:मजार पर ₹55 लाख की कसम, SHO की धमकी; जज के सामने जिंदा बची पत्नी ने खोला हर राज

    8 hours ago

    1

    0

    पटियाला में परिवार के जहर निगले के मामले में महिला ने जज के सामने पूरे राज खोले। ICU में भर्ती महिला तमन्ना ने जज को बताया कि ननद-ननदोई ने उनसे 55 लाख रुपए ठगे। पैसे वापस मांगे तो देने से मुकर गए। ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लक्की ने अपने एसएचओ साढ़ू का रौब दिखाकर धमकाया। तमन्ना ने बताया कि पैसे लिए या नहीं इसका फैसला करने मजार पर गए तो वहां ननद-ननदोई ने झूठी कसम खाई। तमन्ना ने अपनी जेठानी पर भी गंभीर आरोप लगाए। तमन्ना ने बताया कि जेठानी उसके पति पर बुरी नजर रखती थी। जब उसने विरोध किया तो उसने व पूरे परिवार ने उस पर जादू-टोना करवाने का आरोप लगाया। इसके साथ पति विकास बातिश को उसके अफसरों ने बैंक में प्रताड़ित किया। महिला ने बताया कि चारों तरफ से घिरने की वजह से पति विकास और वह डिप्रेशन में आ गए थे। उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो बच्चों के साथ जहर निगला। इससे पति विकास बातिश (45) और बेटी खुशी बातिश (13) की मौत हो गई। जबकि, तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) बच गए। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, परिवार के जहर खाने का पूरा मामला ननद, ननदोई, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज इस बयान के आधार पर पटियाला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी ननद निधि छिब्बर उर्फ साक्षी, ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लकी, जेठानी और जेठ पंकज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत थाना में गैर-जमानती मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कर रहे हैं रेड एसएचओ इंस्पेक्टर विनरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही हैं। पीड़िता ने जज के सामने बयान दिए हैं उनके आधार पर ही एफआईआर हुई है। जांच में जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। ************* ये खबर भी पढ़ें: पटियाला में बैंक मैनेजर ने परिवार समेत जहर खाया: बाप और बेटी की मौत; मां-बेटे की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं, VIDEO:माथा टेकने से पहले दोनों में बहस, एक ने दूसरी को थप्पड़ मारे, फिर भाग निकली
    Next Article
    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment