Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जेडी ऑफिस में घूस लेते बाबू गिरफ्तार:रिटायर्ड महिला शिक्षिका से 10 हजार रुपये मांगा था घूस, एंटी करप्शन ने किया ट्रैप

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर शिक्षा विभाग के जेडी ऑफिस में 10 हजार रुपये घूस लेते हुए बाबू शहनवाज आलम को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड महिला शिक्षिका से 10 हजार रुपये की डिमांड बाबू ने की थी। शिक्षिका की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप कर घूस लेते हुए बाबू को रंगे हाथ दबोच लिया। शहनवाज आलम जेडी ऑफिस में पटल सहायक पद पर तैनात थे। उनके पास रिटायर्ड महिला शिक्षिका कई दिनों से अपना ईएल नकदीकरण करवाने के लिए दौड़ रही थी। इस काम के बदले जेडी ऑफिस के बाबू शहनवाज आलम ने 10 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद महिला शिक्षिका ने एंटी करप्शन में इसकी शिकायत की। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर कैंट थाने में दाखिल किया है। कैंट थाने में एंटी करप्शन की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई। इस दौरान जेडी ऑफिस से लेकर डीआआई और बीएसए ऑफिस तक अफरातफरी मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इसक कार्रवाई को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पेयजल गुणवत्ता जांच होगी अब और सख्त:नगरायुक्त ने लैब अपग्रेड कर बैक्टीरियोलॉजी जांच के दिए निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर:खतरे के निशान से 4.34 मीटर नीचे, प्रशासन की बढ़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment