Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर:खतरे के निशान से 4.34 मीटर नीचे, प्रशासन की बढ़ी निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम 4 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच नैनी में यमुना का जलस्तर 21 सेंटीमीटर, छतनाग में गंगा 16 सेंटीमीटर और फाफामऊ में गंगा 8 सेंटीमीटर बढ़ी। हालांकि तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे है और सभी तटबंध सुरक्षित हैं। नैनी में बुधवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 79.68 मीटर था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 79.89 मीटर पहुंच गया। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.31 मीटर से बढ़कर 80.39 मीटर और छतनाग में 79.31 मीटर से बढ़कर 79.47 मीटर दर्ज किया गया। बक्शी बांध स्थित एसटीपी पर भी जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से शाम तक छतनाग में 16 और नैनी में 21 सेमी बढ़ा पानी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 79.68 मीटर था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 79.89 मीटर हो गया। यानी 8 घंटे में 21 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सुबह 80.31 मीटर से बढ़कर शाम 4 बजे 80.39 मीटर पहुंच गया। यहां 8 सेंटीमीटर पानी बढ़ा। वहीं छतनाग में गंगा का जलस्तर सुबह 79.31 मीटर था, जो शाम 4 बजे 79.47 मीटर पहुंच गया। यहां 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बक्शी बांध के एसटीपी पर जलस्तर 80.05 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 4 घंटे में 5 सेंटीमीटर बढ़ा है। 24 घंटे में नैनी में 59 और छतनाग में 57 सेमी बढ़ा जलस्तर सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भी नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। नैनी में यमुना 59 सेंटीमीटर, छतनाग में गंगा 57 सेंटीमीटर और फाफामऊ में गंगा 36 सेंटीमीटर बढ़ी थी। इसी दौरान नदी तटीय इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की गई। नैनी में 56.8 मिमी, फाफामऊ में 103.8 मिमी और छतनाग में 73.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। खतरे के निशान से अभी 4 मीटर से ज्यादा नीचे जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल तीनों प्रमुख गेज स्टेशन खतरे के निशान से नीचे हैं। शाम 4 बजे फाफामऊ में गंगा 80.39 मीटर, नैनी में यमुना 79.89 मीटर और छतनाग में गंगा 79.47 मीटर पर बह रही थी। फाफामऊ में पानी खतरे के निशान से 4.344 मीटर, नैनी में 4.844 मीटर और छतनाग में 5.264 मीटर नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं। हालांकि बारिश और नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर जेडी ऑफिस में घूस लेते बाबू गिरफ्तार:रिटायर्ड महिला शिक्षिका से 10 हजार रुपये मांगा था घूस, एंटी करप्शन ने किया ट्रैप
    Next Article
    सहारनपुर किसान दिवस में 150 किसानों ने रखीं समस्याएं:CDO ने त्वरित समाधान, लंपी टीकाकरण, नकली खाद पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment