Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर का दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक जल्द होगा शुरू:रोज दो विशेषज्ञ देंगे मुफ्त इलाज, 73 तरह के जांच की होगी सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पुर्दिलपुर में सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को CMO डॉ राजेश झा ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और इसी सप्ताह केंद्र शुरू करने की योजना है। CMO ने बताया कि पॉलीक्लिनिक शुरू होने के बाद यहां प्रतिदिन निजी क्षेत्र के दो विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क सेवाएं देंगे। फिजिशियन, स्त्री रोग, श्वसन रोग और बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मरीजों को देखेंगे। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक जारी रहेगी। इसके लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को सरकार द्वारा प्रति कार्य दिवस भुगतान किया जाएगा। जांच सुविधाओं का होगा विस्तार केंद्र पर मरीजों को निःशुल्क जांच सुविधा भी दी जाएगी। फिलहाल 15 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें शुरू की जाएंगी। आगे चलकर इसे बढ़ाकर 73 जांचों तक किया जाएगा। अन्य जांचों के लिए सैंपल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे मरीजों को अलग से भटकना न पड़े। CMO ने बताया कि सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू होने से विशेषज्ञ सेवाओं के लिए मरीजों को सीधे जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर करेंगे। बसंतपुर मॉडल पर होगा संचालन उन्होंने बताया कि इस पॉलीक्लिनिक का संचालन बसंतपुर सिटी पॉलीक्लिनिक के मॉडल पर किया जाएगा, जहां पहले से यह व्यवस्था सफलतापूर्वक चल रही है। पुर्दिलपुर केंद्र के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान ACMO डॉ विनय पांडेय, एनयूएचएम की डिवीजनल कंसल्टेंट डॉ प्रीति सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुला गुप्ता, जिला कंसल्टेंट सुरेश चौहान सहित अन्य अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू:कलश स्थापना मुहूर्त, माता का आगमन-प्रस्थान और पूजा विधि जानें
    Next Article
    पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास:भाई की सगाई के दिन मार डाला था, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment