Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू:कलश स्थापना मुहूर्त, माता का आगमन-प्रस्थान और पूजा विधि जानें

    2 hours ago

    1

    0

    हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसी दिन से भारतीय नव वर्ष का भी आरंभ होता है। मुरादाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, इस अवधि में ऋतु परिवर्तन होता है और वातावरण में नई ऊर्जा का संचार होता है। बताया कि इस बार माता रानी डोली पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आएंगी, जिसे सुखद माना जाता है। वहीं नवमी के दिन माता रानी हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी, जो अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:42 बजे तक रहेगा। दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:52 बजे तक है। यदि इन दोनों समय में स्थापना न हो सके, तो 1:30 बजे से पहले कलश स्थापना करना उचित रहेगा। नवरात्र के दौरान लाल, पीले और गेरुए रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि ये रंग माता रानी को विशेष प्रिय हैं। पूरे नवरात्र में अखंड ज्योति जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। यदि कोई श्रद्धालु व्रत नहीं रख पाता है, तो वह दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकता है। इससे भी माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। क्या करें और क्या न करें नवरात्र के दौरान संयम रखना चाहिए। किसी को अपशब्द न कहें, बाल और नाखून न कटवाएं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें। मां दुर्गा को फल और पंचमेवा का भोग लगाना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-शांति का आशीर्वाद देती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 65 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला:40 बीघा जमीन खाली कराई गई, 15 बीघा पर 20 मकान मिले
    Next Article
    गोरखपुर का दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक जल्द होगा शुरू:रोज दो विशेषज्ञ देंगे मुफ्त इलाज, 73 तरह के जांच की होगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment