Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट:E-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, इसके बाद गैस सप्लाई पर असर संभव

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत के साथ-साथ जरूरी चेतावनी भी जारी की गई है। गैस सिलेंडर की E-KYC कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले से उन हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो अभी तक अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब भी काफी संख्या में उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित थी। उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी उपभोक्ता समय रहते अपनी पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तारीख का न करें इंतजार जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने उपभोक्ताओं से सख्त अपील करते हुए कहा, “सभी LPG उपभोक्ता बिना देरी किए अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी करा लें। 23 अगस्त के बाद E-KYC नहीं होने की स्थिति में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में दिक्कत आ सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि उपभोक्ता समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।” समय सीमा बढ़ने के बाद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। विभाग की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि E-KYC एक जरूरी प्रक्रिया है, जिसे पूरा करना अनिवार्य है। घर के पास ही कराएं E-KYC अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ता अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आसानी से E-KYC करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना होगा। एजेंसियों पर कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराएं। जिलापूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद E-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। ऐसे में गैस रिफिल या अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अंतिम मौका, न करें लापरवाही अधिकारियों ने कहा कि यह उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर की तरह है। इसलिए सभी लोग इस मौके का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़छाड़ के आरोपी ने थाना में टॉयलेट क्लीनर पिया, बहन का हत्यारोपी भाई अरेस्ट, कपड़ा कारोबारी बोला-अब गलती नहीं
    Next Article
    हापुड़ रोजगार मेले में 126 दिव्यांग चयनित:मंत्री बोले- सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment