Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ रोजगार मेले में 126 दिव्यांग चयनित:मंत्री बोले- सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज में बुधवार को दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कौशल विकास विभाग और सेवायोजन विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। मेले में कुल 199 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, जिसके बाद 126 दिव्यांगजनों को विभिन्न पदों के लिए चयनित या शॉर्टलिस्ट किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, नरेंद्र कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। रोजगार के अवसरों के साथ-साथ, दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के काउंटर भी लगाए गए थे। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के लिए 47, कौशल विकास विभाग की योजनाओं के लिए 46, यूडीआईडी कार्ड के लिए 42 और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 30 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कौशल विकास विभाग के 10 और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सीडीओ श्रुति शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशोर आहूजा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट:E-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, इसके बाद गैस सप्लाई पर असर संभव
    Next Article
    सीतापुर में कार की टक्कर से महिला की मौत:महिला की गोद में मौजूद डेढ़ साल का मासूम घायल, लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment