Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में क्राकरी स्टोर में लगी आग:लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में गुरुवार देर रात एक क्राकरी स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सैफाबाद बाजार निवासी आजाद खान पुत्र रहीम खान और महफूज खान पुत्र मंजुल खान की यह क्राकरी दुकान है। शुक्रवार देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पट्टी के प्रभारी आदर्श कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी टीम में योगेंद्र यादव, आकाश कुमार, अमरजीत कुमार, श्रीप्रकाश, मणिसेन, अश्वनी कुमार और मंजेकर कुमार शामिल थे। फायर कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश क्राकरी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने से दुकान के अंदर रखा महंगा क्राकरी सामान, कांच के बर्तन और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सैफाबाद चौकी के उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिकअप की तककर से व्यक्ति की मौत:सब्जी मंडी जाते समय हादसा हुआ, वाहन चालक मौके से फरार
    Next Article
    लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस का जलालगंज में ठहराव शुरू:जौनपुर में सांसद प्रिया सरोज ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment