Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी:छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIR

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर के राप्तीनगर निवासी पूर्व उपसभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बृजेश सिंह की छवि खराब करने का प्रयास किया और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनीतिक द्वेष के चलते पोस्ट करने का आरोप बृजेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत चौधरी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। इंस्टाग्राम पर धमकी देने का आरोप तहरीर के मुताबिक, रजत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर बृजेश सिंह के खिलाफ एक पोस्ट की। इसमें कथित तौर पर उन्हें दो थप्पड़ में जमीन पर सुलाने की धमकी दी गई। बृजेश सिंह ने इस पोस्ट को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार रह चुके हैं पार्षद और उपसभापति बृजेश सिंह नगर निगम में कई बार पार्षद और उपसभापति रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर निगम की उपसभापति होने के साथ ही राप्तीनगर की पार्षद हैं। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है। पुलिस ने शुरू की जांच शाहपुर पुलिस ने बृजेश सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी रजत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, उसमें इस्तेमाल की गई भाषा और कथित धमकी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली गिरने की सटीक जानकारी मिलना मुश्किल:आस-पास आप्टिकल सेंसर न होने से आएगी समस्या; मलबे के सैंपल की होगी जांच
    Next Article
    चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment