Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पड़ोसी इशारा करके बुला रहा था:शादीशुदा महिला से बोला- बेगम घर में नहीं हैं, आ जाओ तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा…

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में शादीशुदा पड़ोसी पर महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को इशारा करके घर में बुला रहा था। पड़ोसी ने यह भी बोला कि घर में बेगम नहीं हैं, कमरे में आ जाओ तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा। पीड़ित महिला ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल थाने में सोमवार की रात 8 बजे तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब जानिए पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 40 साल की महिला अपनी सास और 9 साल की बच्ची के साथ रहती हैं। पति बाहर रहकर कमाते हैं। घर के बगल में ही दूसरे समुदाय का परिवार रहता है। पड़ोस में रहने की वजह से बातचीत होती थी। महिला ने बताया कि 25 जुलाई को पड़ोस में रहने वाला परिवार कहीं गया था। घर पर शादीशुदा व्यक्ति मौजूद था। दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसी अचानक मुझे देखकर इशारा किया। नजरअंदाज करने पर गालियां देने लगा। मैं कारण पूछने गई तो घर के अंदर आने के लिए इशारा करते हुए बोला कि हमारी बेगम इस समय बाहर गई हैं। तुम हमारे कमरे में आ जाओ, तुमको भी पत्नी बनाकर रखूंगा। कोई इसका विरोध नहीं कर पाएगा। तभी मेरी 9 साल की बेटी कमरे से बाहर निकली तो आरोपी उससे एक ग्लास पानी मांगने लगा। महिला का आरोप है कि बेटी को भी गंदी नजर से देख रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी चिल्ला चिल्लाकर गालियां देने लगा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर मनबढ़ को शांत कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी बहुत ही मनबढ़ किस्म का है। उससे मोहल्ले के लोग भी दहशत में रहते हैं। वह कभी भी कोई घटना घटित कर सकता है। महिला अपने और बेटी की जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद से परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच उप निरीक्षक अंकुर सिंह काे सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्जर सड़क पर फूटा महिला किसानों का गुस्सा:जिला पंचायत कार्यालय का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    SDM पर अभद्रता का आरोप, लेखपाल धरने पर बैठे:समीक्षा बैठक में बेइज्जत करक भगाने का आरोप, बलरामपुर सदर तहसील में कार्य बहिष्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment