Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्जर सड़क पर फूटा महिला किसानों का गुस्सा:जिला पंचायत कार्यालय का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में जर्जर सड़क को लेकर महिला किसानों ने मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया। जामो स्थित श्री शंकर बूढ़े बाबा धाम जाने वाले मार्ग की बदहाली से नाराज महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। जामो गांधी नगर मार्ग पर उमराडीह गांव में स्थित श्री शंकर बूढ़े बाबा धाम के लिए जाने वाला यह मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर और निर्माणाधीन है। सावन माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं, लेकिन सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े पत्थर और निर्माण सामग्री आवागमन में भारी दिक्कत पैदा कर रही है। किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लाठी-डंडों के साथ पहुंची महिला किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की खराब हालत के कारण श्रद्धालुओं और किसानों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि सावन शुरू होने से पहले सड़क को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने सड़क से निर्माण सामग्री हटाने और आवागमन को सुगम बनाने की अपील की। महिला किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, और प्रशासन की लापरवाही से किसी भी श्रद्धालु के साथ होने वाले हादसे की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। महिला किसानों के इस प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस से बचने को भागे और चली गई जान:ट्रक छोड़कर भागे चालक, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटे
    Next Article
    गोरखपुर में पड़ोसी इशारा करके बुला रहा था:शादीशुदा महिला से बोला- बेगम घर में नहीं हैं, आ जाओ तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment