Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से बदला मौसम:बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से राहत मिली, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह शहर में मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा। कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहद खुशनुमा बना दिया। पिछले कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण सड़कों, पार्कों और बाजारों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। लोगों ने राहत की सांस ली और दिन की शुरुआत सुहावने मौसम के बीच हुई। आज पूरे दिन बादल और बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रहेगी। बादलों की वजह से तेज धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे दिनभर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार का अधिकांश समय मौसम सुहावना बना रहेगा। अगले 5 से 7 दिनों तक मानसून रहेगा पूरी तरह सक्रिय मौसम विभाग का अनुमान है कि गोरखपुर में अगले 5 से 7 दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। तापमान में गिरावट रहेगी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार बादलों और बारिश के कारण दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। कुल मिलाकर, गोरखपुर में आने वाले दिनों में मानसून का असर बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत के साथ सुहावने मौसम का आनंद मिलता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर 9 सेमी बढ़ा:ग्रामीण नाव से आवाजाही कर रहे, 2.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
    Next Article
    तीन दिन बाद गंगनहर से मिला आदि सहरावत का शव:मेरठ में रोहटा के पूठखास में शुक्रवार को स्नान के दौरान डूबा था किशोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment