Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन दिन बाद गंगनहर से मिला आदि सहरावत का शव:मेरठ में रोहटा के पूठखास में शुक्रवार को स्नान के दौरान डूबा था किशोर

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र स्थित पूठखास गंगनहर में शुक्रवार को स्नान के दौरान डूबे 16 वर्षीय आदि सहरावत का शव रविवार सुबह बरामद हो गया। आदि पुत्र यशपाल का शव तीन दिन की तलाश के बाद गंगनहर से मिला। जानकारी के अनुसार, आदि शुक्रवार को अपने साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, जो लगातार तीन दिनों तक जारी रही। रविवार सुबह पूठखास गंगनहर में आदि का शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगनहर पर जमा हो गए। आदि के पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार, कई वर्ष पहले उसकी मां अपने दो छोटे बेटों को छोड़कर मायके चली गई थीं। इसके बाद आदि और उसके छोटे भाई का पालन-पोषण उनकी ताई मुन्नी देवी पत्नी पप्पू ने अपने सगे पुत्रों की तरह किया। मुन्नी देवी पहले ही अपने इकलौते पुत्र को खो चुकी थीं। आदि की असमय मौत से परिवार को एक और क्षति पहुंची है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने गंगनहर में स्नान के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से बदला मौसम:बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से राहत मिली, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
    Next Article
    कांवड़ यात्रा पर बदायूं प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment