Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में वकीलों ने किया सड़क जाम:ठेकेदार की हत्या पर उग्र प्रदर्शन, SSP-DM के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सिकरीगंज इलाके के अहिरौली खुर्द गांव में ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी की निर्मम हत्या के बाद जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे जब शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता वहां जुट गए। कुछ ही देर में माहौल गरमा गया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। शव के पहुंचते ही अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी मौके पर इकट्ठा होने लगे। देखते ही देखते पोस्टमार्टम हाउस प्रदर्शन का केंद्र बन गया। लोग हाथों में नारों के साथ न्याय की मांग करने लगे और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। सड़क जाम कर किया विरोध करीब 12:15 बजे गुस्साए अधिवक्ताओं ने महाराजगंज-गोरखपुर रोड को जाम कर दिया। वकील बीच सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। उनका साफ कहना था कि जब तक जिले के शीर्ष अधिकारी मौके पर आकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हो गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। पहले ब्रह्मभोज में उन पर हमला किया गया और जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में रोककर तलवार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया। एसपी सिटी के खिलाफ भी की नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इस तरह की घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं। वकीलों ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो जो मिसाल बने। करीब 2 बजे एसपी सिटी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए अधिवक्ताओं ने उनकी बात नहीं मानी। उनके खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी गई और SSP व DM को मौके पर बुलाने की मांग और तेज हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन पार्क में अंपायर-स्कोरर की लिखित परीक्षा:3 दिन सीखे नियमों को ढाई घंटे में पन्नों पर उतारा, 80% अंक लाने वाले ही देंगे प्रैक्टिकल टेस्ट
    Next Article
    डॉ. सोनिया नित्यानंद फिर बनीं KGMU की कुलपति:तीन साल के लिए फिर नियुक्त हुईं, लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाली पहली VC

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment