Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन पार्क में अंपायर-स्कोरर की लिखित परीक्षा:3 दिन सीखे नियमों को ढाई घंटे में पन्नों पर उतारा, 80% अंक लाने वाले ही देंगे प्रैक्टिकल टेस्ट

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित अंपायर्स और स्कोरर्स की तीन दिवसीय कार्यशाला का रविवार को लिखित परीक्षा के साथ समापन हो गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के न्यू प्लेयर्स पविलियन में आयोजित इस परीक्षा में कुल 92 अंपायरों और 32 स्कोररों ने हिस्सा लिया। 3 दिनों तक चली वर्कशॉप में सीखे गए क्रिकेट के पेचीदा नियमों और बारीकियों के आधार पर पूछे गए सवालों के जवाब परीक्षार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे। ढाई घंटे का मिला समय, हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए उत्तर लिखित परीक्षा के लिए अंपायरों और स्कोररों दोनों को ढाई घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किए गए थे। परीक्षार्थियों ने अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनकर सवालों के जवाब दिए। 3 दिनों के दौरान मिली ट्रेनिंग का असर परीक्षा के माहौल में साफ नजर आया, जहां सभी प्रतिभागी पूरी गंभीरता से पेपर हल करते दिखे। अनिल चौधरी और मनोज पुंडीर की देखरेख में हुई परीक्षा इस लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी, एजुकेटर पी. जयपाल और अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर मौजूद रहे। उनके साथ बीसीसीआई स्कोरर एसपी सिंह, एपी सिंह और अनुराग राठौर ने भी परीक्षा कक्ष में मुस्तैद रहकर पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। 15 सितंबर के बाद प्रैक्टिकल और इंटरव्यू, 80% अंक लाना अनिवार्य अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने परीक्षा के बाद आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में वही अभ्यर्थी पास माने जाएंगे जो कम से कम 80% अंक हासिल करेंगे। 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले प्रतिभागी ही 15 सितंबर के बाद आयोजित होने वाली प्रैक्टिकल (मैदानी) और मौखिक (इंटरव्यू) परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। इसके बाद ही प्रदेश के नए और आधिकारिक अंपायरों व स्कोररों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर 'बुक लवर्स डे':यात्रियों ने सुनीं कविताएं और सदाबहार फिल्मी गीत
    Next Article
    गोरखपुर में वकीलों ने किया सड़क जाम:ठेकेदार की हत्या पर उग्र प्रदर्शन, SSP-DM के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment