Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर 291 सिलेंडर कम मिले, FIR दर्ज:अनूपशहर में इंडेन वितरक के खिलाफ कार्रवाई, कालाबाजारी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    अनूपशहर में एलपीजी गैस के सुचारू वितरण की जांच के दौरान एक इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच टीम को 291 घरेलू गैस सिलेंडर कम मिले, जिसके बाद एजेंसी के प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को अनूपशहर तहसील के अहार बांगर इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 14.2 किलोग्राम के 291 भरे घरेलू गैस सिलेंडर कम पाए गए। इसके अतिरिक्त, 5 किलोग्राम के 34 कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 15 छोटे घरेलू सिलेंडर भी स्टॉक में नहीं मिले। हालांकि, 10 किलोग्राम के 11 प्लास्टिक सिलेंडर अधिक पाए गए। निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका कुमारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रथम सुशील कुमार यादव और पूर्ति निरीक्षक अनूपशहर अविनाश कुमार शामिल थे। एजेंसी का निरीक्षण प्रबंधक अंकित कुमार और प्रोपराइटर शशि की उपस्थिति में किया गया। जांच के दौरान स्टॉक का अभिलेखीय और भौतिक मिलान करने पर ये गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अहार बांगर इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रोपराइटर और प्रबंधक द्वारा कुल 291 घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किग्रा), 15 छोटे घरेलू सिलेंडरों (5 किग्रा) और 34 कमर्शियल सिलेंडरों (5 किग्रा) की कालाबाजारी की गई है। यह कृत्य द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 (यथा संशोधित 2026) के विभिन्न प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में, पूर्ति निरीक्षक अनूपशहर द्वारा अहार बांगर इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रबंधक अंकित कुमार और मुकेश (चंद्रभान सिंह के पुत्र, निवासी ग्राम दरावर) के विरुद्ध थाना अहार में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही, कार्यालय स्तर से संबंधित गैस वितरक के खिलाफ एजेंसी के निरस्तीकरण हेतु गैस कंपनी के उच्चाधिकारियों से आवश्यक पत्राचार भी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में PNG पाइप फटने से गैस रिसाव:सीवर लाइन डालने का चल रहा था काम, 2 घंटे प्रभावित रही 700 घरों की सप्लाई
    Next Article
    प्यार का नाटक रचकर 70 लाख के गहने उड़ाए:प्रयागराज में सराफ की रिश्तेदार युवती को बहलाकर घटना, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment