Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्यार का नाटक रचकर 70 लाख के गहने उड़ाए:प्रयागराज में सराफ की रिश्तेदार युवती को बहलाकर घटना, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक युवक ने प्यार का नाटक कर सराफ के घर से 70 लाख के गहने उड़ा दिए। सराफ की भतीजी से घर का भेद लिया। फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना अंजाम दे डाली। पुलिस ने प्रेमी को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। नौ मार्च को चले गए थे शादी में विनय कुमार सोनी ग्राम रामापुर थाना सरायइनायत के रहने वाले हैं। नौ मार्च को वह परिवार के साथ शादी में चले गए। सुबह वापस आए तो देखा कि घर से लाखों की कीमत के जेवरात गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी बताया कि घटना वाली रात घर में दो रिश्तेदार युवतियां थीं और काम वाली भी आई थी। युवतियों में से एक सराफ के चाचा की लड़की थी। सीडीआर से ट्रेस हुआ एक अभियुक्त पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घटना वाली रात सराफ की चचेरी बहन के किसी नंबर पर लगातार बात करने की जानकारी मिली। इस आधार पर मंसूराबाद नवाबगंज के यश सोनी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के आधार पर आर्यस सोनी निवासी पूरा पजावा बमरौली और आदित्य सोनी निवासी मंसूराबाद को पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। युवती बोली-उसने ही दी थी जानकारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह आभूषण की दुकानों में कारीगरी का काम कर चुके हैं। इनमें से यश सराफ की रिश्तेदार युवती का पूर्व परिचित था। उससे लगातार बातें करता था। उसे बहल फुसलाकर ही उसने घर के सारे भेद ले लिए थे। नौ मार्च को सराफ घर पर नहीं है, इसकी भी जानकारी युवती ने ही उसे दी। इसके बाद ही तीनों पहुंचे और ताला तोड़कर जेवरात उड़ा दिए। पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर युवती ने भी बताया कि घर पर किसी के न होने की सूचना उसने ही यश को दी थी। यह भी कहा कि यश ने ही बहलाफुसलाकर उससे घर व गहनों के बारे में जानकारी हासिल कर ली थी। इसके अलावा पहले भी 1.5 लाख रुपये ले लिए थे। डीसीपी बोले डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि तीनों युवकों की निशानदेही पर गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर 291 सिलेंडर कम मिले, FIR दर्ज:अनूपशहर में इंडेन वितरक के खिलाफ कार्रवाई, कालाबाजारी का आरोप
    Next Article
    रामनगरी में एटीएम फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़:बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, बिहार के 3 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख कैश व फर्जी कार्ड बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment