Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर बस स्टॉप पर जेई को टूटी दीवार मिली:विधायक की शिकायत पर सौंदर्यीकरण कार्य की जांच हुई, रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर बस स्टॉप में सौंदर्यीकरण काम में ठेकदार के द्वारा मानक को दर किनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। विधायक की शिकायत पर शनिवार को पहुंचे जेई को टूटी हुई दीवार और फर्श की स्लैब में अनियमिताएं मिली हैं। वह अपनी जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेंगे, इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शनिवार शाम घाटमपुर पहुंचे जेई मुन्नी लाल ने बताया कि घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के द्वारा बस स्टॉप के सौंदर्यीकरण में अनियमिताओं की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक को फोनकर की थी, इसके बाद वह नगर स्थित बस स्टॉप में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य की जांच करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें यहां पर शौचालय की दीवार टूटी पड़ी मिली तो उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाने के साथ दीवार को तोड़कर दोबारा बनवाने को कहा है। इसके साथ उन्हें जांच में लगभग दस फीट तक फ्लोर में प्लास्टर में अनियमिताएं मिली है। उन्होंने बताया कि परिवाहन विभाग के द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य का ठेका राजेश कॉन्ट्रैक्टर को दिया गया है। जांच के दौरान मिली अनियमिताओं की रिपोर्ट वह परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेंगे, इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। विधायक बोली- निर्माण कार्य मानक में हो घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि बस स्टॉप के सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमिताओं की जांच कराई गई है। ठेकदार को यहां पर शुरू हुए निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप करने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम:युवाओं ने जानी विरासत की ताकत, छतर मंजिल-जरनैल कोठी का किया शैक्षणिक भ्रमण
    Next Article
    मेरठ में सीए के बंद मकान में चोरी:चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात चुराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment