Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम:युवाओं ने जानी विरासत की ताकत, छतर मंजिल-जरनैल कोठी का किया शैक्षणिक भ्रमण

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय ने भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्कृति मंत्री की प्रेरणा से, इतिहास संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय 'यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और उन्हें विरासत संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनाना था। कार्यक्रम के तहत, छात्रों को लखनऊ के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों छतर मंजिल और जरनैल कोठी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विशेषज्ञों ने इन स्थलों के इतिहास, स्थापत्य कला और उनके वर्तमान संरक्षण की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्रों ने इन प्राचीन इमारतों की सुंदरता और उनकी विरासत को करीब से अनुभव किया। विरासत के स्वरूप को समझाया निदेशक रेनू द्विवेदी ने विद्यार्थियों को विरासत की परिभाषा, उसके स्वरूप और पहचान के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने संवाद के माध्यम से स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक धरोहरें केवल इमारतें नहीं हैं, बल्कि हमारी पहचान और इतिहास की जीवंत मिसालें हैं। द्विवेदी ने युवाओं से विरासत संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और जागरूक नागरिक बनने का आग्रह किया। छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान हेरिटेज पर सवाल किए इस कार्यक्रम में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। इतिहास संस्थान, नई दिल्ली से सुयशा सहित पुरातत्व निदेशालय और विद्यालयों के शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर, विद्यार्थियों ने विरासत संरक्षण की शपथ ली और अपने अनुभवों को साझा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में लुटेरा ड्राइवर गिरफ्तार, 3 साथी फरार:पनकी पुलिस ने ऑटो समेत पकड़ा, तीन दिन पहले एक यात्री को लूटा था
    Next Article
    घाटमपुर बस स्टॉप पर जेई को टूटी दीवार मिली:विधायक की शिकायत पर सौंदर्यीकरण कार्य की जांच हुई, रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment