Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घुटनों के बल चलाया मर्डर का आरोपी,VIDEO:पंचकूला में लूट के लिए युवक की हत्या की; 21 दिन पहले ही हुई थी शादी

    4 hours ago

    1

    0

    पंचकूला में शादी के 21 दिन बाद युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसे घुटनों के बल चलाया। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी रोशन के रूप में हुई है, जो पंचकूला के ढकौली में किराए पर रहता है। रोशन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 2 मार्च की देर रात कंपनी से लौट रहे एक युवक को लूटने की कोशिश की थी। जब युवक ने विरोध किया, तो दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमेठी का रहने वाला, 10 फरवरी को शादी हुई मृतक उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला दीपक (33) था। वह एक कॉल सेंटर में काम करता था। उसका परिवार करीब 15 साल से ढकौली में रह रहा है। दीपक की 10 फरवरी को अमेठी की रहने वाली काजल से शादी हुई थी। शादी के लिए दीपक का परिवार करीब 15 साल बाद अमेठी के बड़गांव गया था। 17 फरवरी को दीपक पत्नी के साथ पंचकूला लौटा। 2 दिन पहले पत्नी होली के लिए मायके लौट गई। बदमाशों ने लूट के लिए बाइक रुकवाई पुलिस के मुताबिक, दीपक सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंचकूला के सेक्टर-12 ए के पास पहुंचा, तभी पैदल आए 2 बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। चाकू दिखाकर एक बदमाश दीपक के साथ लूट करने लगा, जबकि उसका साथी आसपास के एरिया की निगरानी करने लगा। विरोध किया तो पेट में चाकू मारा जब बदमाशों को दीपक के पास से कोई ज्वेलरी और कैश नहीं मिला तो आरोपी उससे मोबाइल छीनने लगे। दीपक ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके पेट में चाकू मार दिया। वे दीपक की बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। दीपक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई। दूसरे आरोपी को ढूंढ रही पुलिस सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद किया जा सके। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई में फंसे सैडलरी कारोबारी, VIDEO जारी कर मदद मांगी:बोले- सरकार फंसे लोगों को बचा ले, कानपुर में बेटे की सलामती की मां कर रही प्रार्थना
    Next Article
    नोएडा में लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या:शराब पीते समय दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment