Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई में फंसे सैडलरी कारोबारी, VIDEO जारी कर मदद मांगी:बोले- सरकार फंसे लोगों को बचा ले, कानपुर में बेटे की सलामती की मां कर रही प्रार्थना

    4 hours ago

    1

    0

    'मैं अभिजीत कश्यप। मैं कानपुर का रहने वाला हूं। मेरा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। ईरान-इजरायल जंग के कारण दुबई में भी हमले हुए हैं। हमारी एयरलाइंस की फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। UAE सरकार हमारा अच्छे से ख्याल रख रही है। लेकिन अभी हमारे पास वापस अपने देश जाने का अवसर नहीं है। हमारी भारत सरकार से हाथ जोड़ कर विनती है कि हमें और हमारे जैसे सभी भारतवासियों को वापस बुलाया जाए।' ये बातें दुबई में फंसे कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप ने कही। उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने घरवालों को अपने होटल के आसपास हो रही बमबाजी के वीडियो भेजे हैं। वीडियो में होटल से चंद दूरी पर ही विस्फोट होता दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में आसमान में ड्रोन उड़ते हुए दिख रहे है। अभिजीत के लिए मां और पत्नी लगातार घर में पूजा-पाठ कर रही हैं। 3 दिन से दुबई में फंसे हैं अभिजीत नवाबगंज रतन सदन अपार्टमेंट के रहने वालीं कुमकुम कश्यप ने बताया- मेरे पति राकेश कुमार कश्यप की 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। बेटी गीतांजलि की गाजियाबाद के रहने वाले शरद शर्मा से वर्ष 2000 में शादी हुई थी। इसके बाद से वह आस्ट्रेलिया में रहती हैं। सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप की मां कुमकुम ने कहा- उनकी दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बालाजी एक्सपोर्ट के नाम से सैडलरी फैक्ट्री है। सारा माल अमेरिका, जर्मनी, यूरोप, आस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों में सप्लाई होता है। पति की मौत के बाद से इकलौता बेटा ही कारोबार को संभाल रहा है। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद बेटा अभिजीत दुबई में फंस गया है। हमले के बाद से कुमकुम समेत पूरा परिवार दिनभर टीवी चैनलों पर नजर जमाए बैठा है। टीवी पर धमाके की आवाज सुनकर सिहर उठता है परिवार टीवी पर धमाके और चीखों की आवाज सुन कुमकुम सिहर उठती हैं। थोड़ी-थोड़ी देर में भगवान के मंदिर के आगे बैठ इकलौते बेटे के सलामती की प्रार्थना करती हैं। कमरे में पोते के साथ लगे फोटो फ्रेम के पास बार-बार जाकर बेटे को पुचकारती हैं। रुंधे गले से कहतीं कि छोटू जल्दी से घर आ जाओ कुमकुम ने बताया- 26 फरवरी को बेटा दुबई गया था। कहा था कि शनिवार को वापस आ जाऊंगा और फिर साथ में होली मनाएंगे। मेरा बेटा मेरे घर की रौनक है, जब वो घर में रहता है, तो घर का माहौल और खुशनुमा हो जाता है। बेटे के जाने के बाद से घर में एकदम सन्नाटा है, बहू फैक्ट्री की देखरेख में लगी है। हमला होने के बाद दुबई में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई, दो दिन से बेटे से बात नहीं हुई तो कलेजा फटा जा रहा था। आज सुबह उसका फोन आया तो जान में जान आई। कारोबारी की पत्नी बीमार, बच्चे भी उदास कुमकुम ने बताया- 5 मिनट तक बेटे से उससे बात हुई, जिस पर उसने कहा कि मां घबराने की जरूरत नहीं है, मैं जल्दी घर आ जाऊंगा। सोमवार देर रात बहू व पोते के साथ होलिका दहन करने गई, तो मुझे अच्छा नहीं लगा। पल–पल बेटे की याद आती रही। इस बार त्योहार का कोई भी उत्साह नही है, घर में न गुझिया बनी न पापड़, बच्चों का मन रखने के लिए बहू बाजार से थोड़ी बहुत खरीदारी कर लाई थी, बेटे के दुबई में फंसने के कारण बहू भी बीमार हो गई है। मां पूजा अर्चना कर बेटे के लिए मांग रही दुआ अभिजीत कश्यप की मां कुमकुम बेटे की सलामती के लिए घर में पूजा पाठ कर रही हैं। वह भगवान से बेटे के सही सलामत वापस आने की प्रार्थना कर रही हैं। पत्नी रितिका फैक्ट्री की देखरेख के साथ पल-पल पति को फोन कर उनसे बातचीत कर रही है। वहीं बेटी देवना व बेटा श्रीहन ने बताया कि मंगलवार सुबह पापा से 5 मिनट वाट्सएप चैट हुई। जिसमें उन्होंने पूरे परिवार को हैप्पी होली विश की। साथ ही पापा ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, फ्लाइट शुरू होते ही वह कानपुर पहुंचेंगे। बहरीन में फंसा इंजीनियर का परिवार कानपुर के एक और इंजीनियर बहरीन में परिवार समेत फंसे हुए है। जूही बसंती नगर के रहने वाले आशुतोष सिंह वर्ष 2012 से बहरीन स्थित तेल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ पत्नी सुचिता सिंह व 6 साल की बेटी तर्निका सिंह रहती है। बताया कि इस बार होली परिवार के साथ मनाने के लिए मां सुषमा सिंह व पिता शैलेंद्र सिह को बुलाया था। 17 फरवरी को माता–पिता बहरीन आए थे। आशुतोष ने फोन कॉल पर बताया कि हर साल पर हम लोग होली खेलने के लिए मंदिर जाते थे, सोचा था कि इस बार भी पूरे परिवार के साथ मंदिर में होली खेलने के लिए जाएंगे, लेकिन यह युद्ध शुरू हो गया। जिसके बाद से रुक-रुक कर बहरीन में धमाके हो रहे है। प्रतिदिन वसूला जा रहा 12 से 13 हजार किराया आशुतोष सिंह ने बताया- मेरे घर से करीब 400 मीटर दूरी पर एयरबेस है, जहां एक जोरदार धमाका हुआ। हमारे फ्लैट के आसपास के जगहों को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके को खाली करने की चेतावनी दी थी। प्रशासन की ओर से स्कूल और मॉल में रहने की व्यवस्था की है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। स्कूल और मॉल में हजारों की तादात में लोग है, बिस्तर कम पड़ रहे है, खाने–पीने की कोई व्यवस्था नही है। जिसके बाद हम लोगों ने एक फ्लैट किराए पर लिया, जिसका 12 से 13 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराया वसूला जा रहा है। आशुतोष ने बताया कि फ्लाइट बंद होने की वजह से अपने देश वापस भी नहीं आ पा रहा हूं, धमाकों की आवाज सुनकर पत्नी–बच्चे सहम जाते है, अगले पल क्या होगा इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक-एक पल भयावह साबित हो रहा है। देश वापसी के लिए एंबेसी में कॉल किया तो वहां से जवाब दिया गया कि पेज फॉलो करो। उसके मुताबिक नियम फॉलो करो। हमारी प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश है कि किसी भी तरह से हमें वापस बुलाइए, हमारी जान को खतरा है, हम देश वापसी चाहते हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी के कोयला व्यापारी के बेटे-बहू दुबई में फंसे:प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने गए थे, 2 मार्च को लौटना था यूपी के चंदौली के कोयला-होटल व्यवसायी का बेटा और बहू समेत परिवार के 5 लोग दुबई में फंस गए हैं। सभी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दुबई गए थे। मिडल ईस्ट में हो रही बमबारी के बीच फ्लाइट रद्द होने से सभी वहां फंसे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद नहीं नवाबों की सैरगाह थी लखनऊ की लाल बारादरी:बेगम के सुसाइड के बाद छोड़ी बिल्डिंग, नमाज विवाद से पुलिस के घेरे में
    Next Article
    घुटनों के बल चलाया मर्डर का आरोपी,VIDEO:पंचकूला में लूट के लिए युवक की हत्या की; 21 दिन पहले ही हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment