Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या:शराब पीते समय दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा के थाना फेज-2 में एक युवक की बैठने वाली लकड़ी की पटली से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या आपसी विवाद की वजह से की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली गई है। मृतक की पहचान बिट्टू (35) हुई है। पुलिस ने बताया कि बिट्‌टू और पंकज दोनों एक ही गांव के है। दोनों मूल रुप से पटना के रहने वाले है। वर्तमान में इलाहाबास गांव फेज-2 में रह रहे थे। बुधवार रात को दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान पंकज और बिट्‌टू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। ऐसे में पंकज ने पास में रखी लकड़ी की पटली उठा ली। और बिट्टू के चेहरे और सिर पर कई वार किए। जिससे वो जमीन पर गिर गया। काफी मात्रा में ब्लड निकल जाने से वो अचेत हो गया। ये देखकर पंकज मौके से भाग गया। बिट्‌टू की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बिट्‌टू को इस हालत में देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से लकड़ी की पटली बरामद कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घुटनों के बल चलाया मर्डर का आरोपी,VIDEO:पंचकूला में लूट के लिए युवक की हत्या की; 21 दिन पहले ही हुई थी शादी
    Next Article
    संभल के किशोर की नोएडा में मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, गोलगप्पे बेचकर करता था परिवार का गुजारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment