Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

    10 hours ago

    1

    0

    पणजी, आठ नवंबर गोवा के नवनियुक्त मंत्री संकल्प आमोणकर को कृषि, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा हस्तशिल्प एवं वस्त्र विभागों का प्रभार सौंपा गया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आमोणकर ने शनिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।उन्हें पूर्व कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुआ विभाग सौंपा गया है। नाइक का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। नाइक (79) गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।निधन के समय उनके पास कृषि और नागरिक आपूर्ति विभागों का प्रभार था। उनके निधन के बाद राज्य सरकार 12 के स्वीकृत मंत्रिमंडल में 11 मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। दक्षिण गोवा की मोरमुगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले आमोणकर को मंत्री बनाए जाने के साथ ही मंत्रिमंडल में रिक्त पद भर दिया गया है।यह नियुक्ति 2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। आमोणकर ने 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और भाजपा के तीन बार के विधायक मिलिंद नाइक को 1,941 मतों से हराया था। वह सितंबर 2022 में कांग्रेस के सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।भाजपा में शामिल होने से पहले वह गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पार्टी के युवा संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन
    Next Article
    देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment