Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग को लेकर 11 नवंबर को यहां फ्रीडम पार्क में दिनभर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होने वाले इस प्रदर्शन में भाजपा के सभी विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), पूर्व जनप्रतिनिधि, चुनाव लड़ चुके नेता और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।विजयेंद्र ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार की अनुचित मूल्य वृद्धि की निंदा करते हुए और इस फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा बुधवार, 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन करेगी।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मूल्य वृद्धि करके गरीबों और आम लोगों पर बोझ डाल दिया है। सरकार को इस फैसले की समीक्षा कर इसे वापस लेना चाहिए। विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार पर दीपावली के दौरान राज्य में डेयरी उत्पादों और बस किराये की कीमतें बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन के बाद पार्टी अपना आंदोलन तेज करेगी। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों के सामने मार्च निकाले जाएंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी परिस्थिति में चुप नहीं बैठेंगे।मैं मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को चेतावनी देना चाहता हूं कि लोगों पर इस तरह का बोझ डालने के बजाय सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा
    Next Article
    Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment