Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gorakhpur में Akhilesh Yadav के रोडशो के दौरान जेसीबी की टक्कर से किशोर की मौत, 66 पर केस दर्ज

    20 hours ago

    4

    0

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान कथित रूप से एक जेसीबी मशीन की चपेट में आने से 13 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सत्तारूढ़ पार्टी तथा विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया।परिवार के अनुसार, भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन को बुधवार अपराह्न करीब 2.30 बजे कथित तौर पर जेसीबी ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त आर्यवर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए पास के एक चौराहे की ओर जा रहा था। परिवार और पुलिस ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय, नंद नगर के कक्षा 10 के छात्र आर्यवर्धन को एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कहा कि जेसीबी चालक और रोडशो के आयोजकों की भूमिका की जांच की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में अपनी ‘रथ यात्रा’ निकाल रहे थे। किशोर की मौत से परिवार के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया है। गोरखपुर से सांसद और भाजपा नेता रवि किशन ने किशोर की मौत पर गहरा दुख जताया और ऐसी राजनीतिक संस्कृति पर सवाल उठाए जिससे इंसानी जान खतरे में पड़ रही है। रवि किशन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ओंकार सिंह मेरे दोनों चुनाव के दौरान मेरे साथ थे।उनके छोटे बेटे को कुचलकर मार दिया गया। राजनीतिक पद और सत्ता तो आती-जाती रहती है, लेकिन यह कैसी राजनीति है, जहां जीतने की चाहत में किसी की जान चली जाए? राजनीति में भी इंसान को अपनी मानवता नहीं खोनी चाहिए और जानवर नहीं बन जाना चाहिए।’’ परिवार के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम करीब छह बजे झारखंडी क्रॉसिंग पर गोरखपुर-देवरिया रोड को जाम कर दिया।वे जेसीबी चालक और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन्होंने रोडशो में इस मशीन को शामिल करने का इंतजाम किया था। उन्होंने झारखंडी गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था।जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौस्तुभ और पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर निमिश पाटिल कई थानों से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा परिवार को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिए जाने के बाद रात करीब आठ बजे विरोध-प्रदर्शन खत्म हुआ। भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह-संयोजक ओंकार सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।बृहस्पतिवार को एम्स थाने में 66 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें जेसीबी चालक साधु यादव उर्फ साधु भैया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव और चंद्र प्रकाश के अलावा 60 अज्ञात लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस घटना को लेकर यादव पर निशाना साधा।‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राजभर ने पूछा कि क्या सपा प्रमुख गोरखपुर में शर्मिंदगी झेलने के बाद वापस लौट आए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि उनके रोडशो से जुड़े लोग ही बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। राजभर ने लिखा, ‘‘आपके रोडशो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ले ली।बुलडोजर हर किसी के बस की बात नहीं है।’’ इसके जवाब में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने लखनऊ की 2024 की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले की गाड़ियों ने अर्जुनगंज के पास सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे और अन्य घायल हुए थे। सपा ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पीड़ितों का हाल जानने के लिए वहां नहीं रुके और बाद में इस घटना को दबा दिया गया।एक अन्य पोस्ट में, सपा मीडिया सेल ने गोरखपुर घटना का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ हो सकेगा कि असल में क्या हुआ था और तथ्यों को आरोपों से अलग करने में मदद मिलेगी। पोस्ट में कहा गया, ‘‘गोरखपुर में हुए दुखद सड़क हादसे की सच्चाई इस सीसीटीवी फुटेज और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक के जरिए सामने आ सकती है।इससे सच और झूठ का फर्क पता चल सकता है।’’ साथ ही, यह मांग भी की गई कि इस फुटेज को सार्वजनिक किया जाए ताकि लोग इसे देख सकें। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत इस हादसे को सपा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव और स्थानीय विधायक सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना जताई। जिलाधिकारी मीणा ने कहा कि परिवार की मांगों को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गये है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सागरिका के ठुमकों ने लूटी महफिल, क्यूट बेटे को दुलारते रहे जहीर खान, साले की शादी में छाया क्रिकेटर का परफेक्ट पापा अवतार
    Next Article
    India US Relations ऐतिहासिक ऊंचाई पर, निष्पक्ष व्यापारिक साझेदारी पर जोर: Jason Meeks

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment