Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram के DLF Phase-1 में फूल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके में 38 वर्षीय एक फूल विक्रेता की उसकी दुकान के अंदर कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सूचना मिलने के बाद एक टीम ब्रिस्टल होटल के सामने स्थित फूल की दुकान पर पहुंची, जहां पीड़ित खून से लथपथ अवस्था में मिला।उसने बताया कि पीड़ित के सिर और हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई लकड़ी की छड़ी समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले संजय के रूप में हुई है।उसने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले राजीव दास (40) के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha Flood के बीच Mohan Charan Majhi के दिल्ली दौरे पर भड़का विपक्ष, नवीन पटनायक ने साधा निशाना
    Next Article
    Nagpur जिले के सावनेर में दो भाइयों ने Goods Train के आगे कूदकर आत्महत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment