Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कॉन्स्टेबल के घर चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार:1.34 लाख के गहने बरामद, लखनऊ में बंद मकानों में चोरी करते थे

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल के बंद मकान से 25 लाख रुपए के गहने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का काफी सामान और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत सराय आना देव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह सरोजनी नगर के अमौसी स्थित गंगानगर में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। कृष्ण प्रताप सिंह वर्तमान में अयोध्या में पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 89000 रुपए कीमत के सोने के गहने बरामद कृष्ण प्रताप सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 22 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने परिवार के साथ गांव गई थीं। 24 नवंबर को वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। उनमें रखे करीब 25 लाख रुपए कीमत के गहने गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाना शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना अंतर्गत बेगमगंज निवासी मासूम अली उर्फ इमरान उर्फ चांद बाबू, हरदोई के ही संडीला स्थित बेगमगंज निवासी कैलाश और बाजार खाला के दरियापुर एफसीआई रोड निवासी रईस उर्फ झिल्ले के रूप में हुई है। पकड़े गए चोरों के पास से लगभग 45,000 रुपए कीमत के चांदी के गहने और 89,000 रुपए कीमत के सोने के गहने बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, ज्वेलरी बिक्री से प्राप्त 1,460 रुपए भी जब्त किए गए हैं। घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे पुलिस का कहना है कि ये तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि इसमें से मासूम अली के ऊपर मड़ियांव, सहादतगंज, चौक, बाजार खाला, ठाकुरगंज, तालकटोरा, कृष्णा नगर, बिजनौर, सरोजनी नगर, गुडंबा, काकोरी, पारा और गाजीपुर आदि थानों में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि रईस उर्फ झिल्ले के खिलाफ बाजार खाला और कैलाश के ऊपर संडीला थाने में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 12वीं के छात्र का शव रखकर प्रदर्शन:एग्जाम के बाद 2 छात्रों के विवाद में सिर पर लगी थी ईंट, लखनऊ में हुई मौत
    Next Article
    श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भगवान ने राधारानी संग खेली होली:फूल-अबीर और रंग उड़ाए, परसादी लुटाई, भजनों पर थिरके भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment