Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘हाईकोर्ट जाने का मौका दिया जाना चाहिए था’:सहारनपुर मस्जिद मामले पर मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा- हड़बड़ी में गलत कदम न उठाए जाएं

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने सहारनपुर में मस्जिद से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अफसोसनाक बताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी या हड़बड़ी में कोई कदम उठाने के बजाय संबंधित पक्ष को हाईकोर्ट जाने का अवसर दिया जाना चाहिए था। रविवार अपराह्न करीब 3 बजे मीडिया से बातचीत में मौलाना ने कहा कि धार्मिक स्थलों और इबादतगाहों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन होना जरूरी है। बोले- कार्रवाई से पहले पुराने रिकॉर्ड और कानूनी पहलुओं की जांच हो मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा कि जमींदारी के समय से लेकर अदालतों और विभिन्न सरकारी दस्तावेजों तक इबादतगाहों से संबंधित रिकॉर्ड मौजूद रहते हैं। ऐसे में किसी भी कार्रवाई से पहले सभी दस्तावेजों और कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान देश के नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है। ऐसे मामलों में संवैधानिक अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने उच्च न्यायालय समेत न्यायिक संस्थाओं के फैसलों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही। कहा- ऐसा कदम न उठाएं जिससे मामला और जटिल हो मौलाना ने कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में हड़बड़ी में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे बाद में स्थिति और अधिक जटिल हो जाए। उनका कहना है कि संबंधित पक्ष को अपनी बात उच्च न्यायालय के समक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए था। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने शहरवासियों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट सूचनाओं के आधार पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय लोग सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को कोई सूचना या शिकायत मिलती है तो वह सीधे जिलाधिकारी, एसएसपी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करे। बोले- शहर में अमन और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी मौलाना ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि शहर में शांति, भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर के हरेहटा गांव में नाले में दिखा मगरमच्छ:कुरारा थाना क्षेत्र में दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की
    Next Article
    पानी की टंकी की पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद:एटा में फव्वारे की तरह बहता रहा, सूचना मिलते ही पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment