Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर बदायूं के लिए स्पेशल ट्रेन:लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक होली स्पेशल, पांच फेरों में चलेगी

    6 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने होली पर्व पर बदायूं और आसपास के यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन कुल पांच फेरों में संचालित की जाएगी, जिससे बदायूं के यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट होली विशेष ट्रेन 01 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर बदायूं स्टेशन पर अपराह्न 3:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह सोरों शुकर क्षेत्र, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर और जोधपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 05046 राजकोट-लालकुआं होली विशेष ट्रेन 02 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह राजकोट से रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 1:55 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस होली विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस सुविधा से होली पर घर आने-जाने वाले बदायूं के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क निर्माण पर जिला पंचायत सदस्य के पति को धमकी:प्रतापगढ़ में जातिसूचक गालियां देने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप:उन्नाव में पत्नी, सास और दो साले नामजद; गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment