Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री:पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार को लेकर राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सबसे ज्यादा दबाव पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखा जा रहा है। दिल्ली और मुंबई से लखनऊ पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि स्पेशल ट्रेनों के बावजूद भीड़ काबू में नहीं आ रही। दिल्ली और मुंबई रूट से आने वाली लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। इन ट्रेनों की स्लीपर और एसी बोगियां पहले से ही फुल चल रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में कुल 285 सीटें खाली थीं, लेकिन तत्काल कोटा खुलते ही टिकट के लिए होड़ मच गई। स्थिति यह रही कि सिर्फ 14 यात्रियों को ही कंफर्म टिकट मिल सका। पूर्वांचल रूट पर सबसे ज्यादा दबाव वाराणसी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सीतापुर, गोरखपुर, लखीमपुर और कानपुर रूट की ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि त्योहार पर घर पहुंचने की मजबूरी में वे किसी भी तरह सफर करने को तैयार हैं। जनरल कोच से लेकर रिजर्व बोगियों तक में खड़े होकर यात्रा करने की नौबत आ गई है। हिमगिरी एक्सप्रेस के यात्रियों ने बताई परेशानी हिमगिरी एक्सप्रेस से जम्मू तवी से आ रहे यात्रियों ने भीड़ को लेकर नाराजगी जताई। एक यात्री ने बताया कि किसी तरह ट्रेन में बैठने की जगह मिल गई, लेकिन शौचालय तक जाने और पानी लेने के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दूसरे यात्री ने कहा कि कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण उन्हें जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है, जहां अत्यधिक भीड़ के कारण खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ रही है। रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होली के मद्देनजर अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने के कारण व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आ रही हैं। रेलवे अधिकारियों के सामने भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में डॉग को लेकर दो पक्ष भिड़े:महिला ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा, हर एंगल पर हो रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment