Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर झगड़ा छुड़ाने आए दरोगा पथराव में घायल:छिबरामऊ में बच्चों के बीच हुई मारपीट, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

    2 hours ago

    1

    0

    छिबरामऊ में होली के दिन हुए झगड़े के दौरान पथराव में एक दरोगा घायल हो गए। दरोगा दयाशंकर पांडे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में होली के हुड़दंग के दौरान दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना स्थानीय हल्का नंबर चार के दरोगा दयाशंकर पांडे को दी गई। सूचना मिलने पर दरोगा पांडे मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया, जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति की लापरवाही या हमले की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रॉमा सेंटर के बाहर पुलिस के सामने मारपीट, VIDEO:मकान विवाद में दो पक्षों में झड़प, मेडिकल कराने ट्रामा सेंटर पहुंचा था घायल
    Next Article
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ATMS अपग्रेडेशन का काम शुरू:काशी टोल से डासना तक 15-20 मिनट रुक सकता है ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment