Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉमा सेंटर के बाहर पुलिस के सामने मारपीट, VIDEO:मकान विवाद में दो पक्षों में झड़प, मेडिकल कराने ट्रामा सेंटर पहुंचा था घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह पूरा घटनाक्रम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला दया का है। यहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पहले गांव में ही दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल पक्ष मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने चौकी पर तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के सामने ही फिर से हाथापाई शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि नरेश पुत्र राधेश्याम, रामनिवास और बॉबी उसके मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। कमलेश के मुताबिक, वह अपनी पत्नी पुष्पा को मेडिकल के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया था, लेकिन आरोपित गांव से पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और दोबारा हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल पक्ष का कहना है कि उन्हें इलाज और कार्रवाई दोनों के लिए भटकना पड़ रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। होली जैसे संवेदनशील पर्व पर पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया धर्मगुरुमौलाना नकवी ने भ्रामक खबर का खंडन किया:संभल में सैयद ईसार हुसैन बोले- ईद न मनाने, नए कपड़े न पहनने और काली पट्टी बांधने का कोई ऐलान नहीं किया
    Next Article
    होली पर झगड़ा छुड़ाने आए दरोगा पथराव में घायल:छिबरामऊ में बच्चों के बीच हुई मारपीट, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment