Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हलद्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी पर मुकदमे का विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में हलद्वानी की घटना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 6:30 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने हलद्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित गंगाजल से शुद्धिकरण को गलत बताया। ‘शुद्धिकरण’ को लेकर जताया विरोध कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि दलित समाज, सर्वसमाज और संविधान का भी अपमान है। राहुल गांधी पर मुकदमे का आरोप राणा ने आरोप लगाया कि घटना के खिलाफ सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। जब राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार के दबाव में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने इसे जनता और शोषित वर्ग की आवाज दबाने का प्रयास बताया। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस प्रदेश और देश में सभी वर्गों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी दबाव में नहीं आएगी।प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष शकील अहमद, रणजीत सिंह सलूजा, जफर खान, राहुल त्रिपाठी, सुब्रत सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई की विजया अवस्थी को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार:प्रदेश के 61 शिक्षकों में चयन; बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिला सम्मान
    Next Article
    ग्रीनपार्क से छीनी UPT20 लीग की मेजबानी:लखनऊ इकाना में होंगे प्लेऑफ और फाइनल, कानपुर में लगातार बारिश और चोट के खतरे से बदला मैदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment