Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई की विजया अवस्थी को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार:प्रदेश के 61 शिक्षकों में चयन; बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिला सम्मान

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई। पिहानी के संविलियन विद्यालय मंसूरनगर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विजया अवस्थी को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। सोमवार को जारी प्रदेश के 61 चयनित शिक्षकों की सूची में हरदोई से विजया अवस्थी एकमात्र शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनका चयन किया गया है। 13 से 19 अगस्त के बीच हुआ चयन राज्य स्तरीय चयन समिति ने 13, 14, 18 और 19 अगस्त को बैठक और साक्षात्कार के बाद अंतिम सूची जारी की। विजया अवस्थी का साक्षात्कार 14 अगस्त को हुआ था। जनपद से एक अन्य शिक्षक भी पात्रता श्रेणी में थे, लेकिन अंतिम चयन में विजया अवस्थी ने जगह बनाई। बालिका शिक्षा पर किया विशेष काम विजया अवस्थी ने पढ़ाई के साथ बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी काम किया। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गांव स्तर तक पहुंचाने और अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक करने में योगदान दिया। उनके प्रयासों से विद्यालय की बालिकाओं और उनके परिवारों में शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी। 2005 में शुरू किया था शिक्षण कार्य पिहानी के मिश्रण मोहल्ला निवासी विजया अवस्थी ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2005 में शिक्षा विभाग में नौकरी शुरू की थी। उनकी पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय सिमौर पिहानी में शिक्षिका के रूप में हुई थी। वर्ष 2010 में पदोन्नति के बाद उन्हें संविलियन विद्यालय मंसूरनगर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बनाया गया। विद्यालय में 367 छात्र-छात्राएं विजया अवस्थी वर्तमान में इसी विद्यालय में कार्यरत हैं। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 367 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय लगातार मेहनत और बालिकाओं की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के प्रयासों को दिया। विद्यालय परिवार ने दी बधाई राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह, विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। सभी ने विजया अवस्थी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार में फंसी स्कूटी दो किमी घिसटी:स्कूटी सवार गिरा, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचा मामला
    Next Article
    हलद्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी पर मुकदमे का विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment