Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में हीटवेव, ऊना का पारा 44.3॰C पहुंचा:गर्मी से लोग बेहाल, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 25 मई तक हल्की बारिश के आसार

    15 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हीटवेव महसूस की जा रही है। आज (गुरुवार को) भी पांच शहरों में हीटवेव चली। मौसम विभाग के अनुसार- शिमला, धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और ऊना में हीटवेव से लोग बेहाल रहे। इस बीच ऊना का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य में बढ़ती गर्मी के बाद दिन के वक्त लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राहत की बात यह है कि आज रात, अगले कल और परसों कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। मगर बारिश के साथ कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई। यानी राहत के साथ ओलावृष्टि आफत बनकर बरस सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। राज्य में दो दिन से चल रही हीटवेव के कारण स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों स्कूल-दफ्तर व अपने काम पर आते जाते वक्त भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऊना का पारा 44 डिग्री पहुंचा हीटवेव के कारण तापमान में निरंतर उछाल आ रहा है। इस बीच ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पांवटा साहिब सब डिवीजन में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करना पड़ा है। मैदानी इलाकों के साथ साथ अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी से तपने लगे है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। आज इसमें और बढ़ौतरी होने की संभावना है। 3 दिन की धूप से बिगड़े हालात प्रदेश में चार दिन पहले तक सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम था और ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। मगर तीन दिन की धूप के बाद अचानक तापमान में भारी इजाफा हुआ। अब अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। 25 मई हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार- आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 25 मई तक रहेगा। 22 व 23 मई को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब रहने और बारिश के आसार है, जबकि 24 व 25 मई को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। 26 मई से मौसम फिर साफ होगा और तापमान में दोबारा उछाल आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को CM सम्राट का जवाब:लोग कहते हैं पुलिस जाति पूछकर गोली मार रही है, ये क्या कॉमन सेंस है
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति; नशामुक्ति केंद्र से भागे 30 मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment