Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन:रसोई गैस की अव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस वितरण प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान, राठ विधानसभा से सपा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोगों को आधार, बैंक और अब गैस सिलेंडर जैसी हर जगह कतारों में खड़ा कर रही है। वर्मा ने कहा कि सरकार केवल बड़े लोगों के हित में काम कर रही है, जबकि पहले मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था, जो अब महंगा हो गया है और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने भी सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां जनता पर जबरन थोपी जा रही हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी करते हुए चूड़ियां दिखाईं और कहा कि जो पहले चूड़ियां भेंट करती थीं, वे अब जनता की समस्याओं पर चुप हैं। गौरतलब है कि हमीरपुर सहित कई जिलों में इन दिनों गैस वितरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। विशेषकर ईद के कारण गैस की मांग बढ़ गई है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। लोग तपती धूप में घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें रोज़ा रखने वाले लोग भी शामिल हैं। हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बेवजह भीड़ न लगाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:गोमतीनगर में पुलिस-वीटीएस टीम मौके पर मौजूद, चौकसी बढ़ी
    Next Article
    जौनपुर में ऑटो पलटा, एक की मौत:4 का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment