Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:गोमतीनगर में पुलिस-वीटीएस टीम मौके पर मौजूद, चौकसी बढ़ी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वीटीएस (विस्फोटक जांच टीम) मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। फिलहाल, ऑफिस में किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहां मौजूद हर व्यक्ति और सामान की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और जांच टीम धमकी की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस और वीटीएस की टीम तुरंत हरकत में आ गई। टीम ने पासपोर्ट कार्यालय के अंदर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पासपोर्ट कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। धमकी के स्रोत की जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम भी इस मामले में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे:नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू, विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगी
    Next Article
    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन:रसोई गैस की अव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment